बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने पार्टनर या परिवार के साथ अभिनेत्रियां अक्सर क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। शादी के बाद अभिनेत्रियों की जिंदगी में मां बनने की खुशी सबसे खास होती है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें सभी सुख मिले, लेकिन मां बनने की खुशी नहीं मिली। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो शादी के वर्षों बाद भी मां नहीं बन पाईं।