पीएम मोदी की बायोपिक की फर्स्ट पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया । इस फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' जैसी हिट फिल्में देने वाले ओमंग कुमार बना रहे हैं । फिल्म में पीएम मोदी का रोल विवेक ओबेरॉय को मिला है। पोस्टर रिलीज होने के बाद दर्शकों के साथ कई एक्टर्स और राजनेता तक इस पर बात कर रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
उमर अब्दुल्ला
कुछ दर्शकों को लगता है कि विवेक ओबेरॉय, पीएम मोदी के लुक में जंच रहे हैं । वहीं कुछ को लगता है कि विवेक की जगह किसी और को कास्ट किया जाना चाहिए था । कुछ ऐसा ही ख्याल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी है ।
विज्ञापन
3 of 7
उमर अब्दुल्ला
फिल्म को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कई ट्वीट किए । उमर लिखते हैं, 'लाइफ अनफेयर है । डॉ. मनमोहन सिंह को क्षमता रखने वाले अनुपम खेर मिले। गरीब मोदी जी को विवेक ओबेरॉय से समझौता करना पड़ा। सलमान खान होता तो क्या मजा आता।'
4 of 7
anupam kher
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनुपम खेर उनका किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
5 of 7
pm modi film poster
- फोटो : twitter
बता दें कि सोमवार को 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के पोस्टर का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में किया। इस मौके पर फडणवीस ने कहा, 'इस पोस्टर लॉन्च के साथ इतिहास बनाया गया है। एक नेता जिसने भारत को बदल दिया और उस पर (पीएम मोदी) एक फिल्म के बारे में सोचा, यह प्रशंसनीय है।'
विज्ञापन
6 of 7
pm modi film poster
- फोटो : twitter
वहीं विवेक ओबेरॉय ने कहा, ' मैं बहुत भाग्यशाली हूं। आज, मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे मैंने 16 साल पहले 'कंपनी' के दिनों में महसूस किया था। मैं इस फिल्म के लिए भी उसी तरह की भूख महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह किसी भी अभिनेता के लिए जीवन भर की भूमिका है।'
फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।