फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिता की किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

Mon, 09 Jan 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साल 2009 में बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने उन पर एक आत्मकथा लिखी थी जिसके बाद से उनकी निजी जिंदगी ही बदल गई। नंदिता ने उनकी एक बॉयोग्राफी लिखी जिसका नाम 'अनलाइकली हीरो : ओम पुरी' था। इस किताब के लॉन्च होने के बाद से ही दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया था और जिसका अंत काफी दर्दनाक रहा।
विज्ञापन

नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

2 of 7
इस किताब के जरिए जर्नलिस्ट पत्नी नंदिता ने ओम पुरी की जिंदगी के कई रहस्य उजागर किए थे। किताब के अनुसार ओम पुरी ने 14 साल की उम्र में अपने घर की नौकरानी के साथ सेक्स किया था। सिर्फ इतना ही नहीं ओम पुरी का एक और महिला के साथ नाजायज संबंध था। इस किताब के आने के बाद ओम पुरी ने कई इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि उनकी पत्नी ने सब लोगों के सामने उन्हें एक गिरे हुए इंसान के रूप में पेश किया है। इसके बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन

नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

3 of 7
हालात और बिगड़ गए जब नंदिता के साथ मनमुटाव के चलते ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर उनकी जिंदगी में दोबारा आ गईं। इसके बाद नंदिता ने साल 2013 में ओम पुरी पर घरेलु हिंसा के आरोप भी लगाए थे जिसके बाद दोनों अलग हो गए। नंदिता ओम पुरी की दूसरी पत्नी थी। दोनों ने 1993 में शादी की थी। आपको बता दें कि एक्टर अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर ओम पुरी की पहली पत्नी थी। दोनों ने 11 साल तक प्यार किया और फिर 1990 में शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 8 महीने तक ही चली। 

नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

4 of 7
क्या आपको पता है कि ओम पुरी और अन्नु कपूर ने साथ में कई फिल्में की हैं लेकिन फिर भी दोनों अभिनेताओं में आपस में कभी नहीं बनी। इसकी वजह थी ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर जो अन्नु कपूर की बहन थीं। सूत्रों के मुताबिक ओम पुरी की आत्मकथा में सीमा कपूर को जिस तरह पेश किया गया उससे अन्नु कपूर काफी नाराज थे और उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कबूल कर ली थी कि वो और ओम पुरी कभी भी दोस्त नहीं रहे।
विज्ञापन

नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

5 of 7
वहीं ओम पुरी ने एक इंटरव्यू में अपनी दूसरी पत्नी नंदिता पर आरोप लगाया था कि किताब को प्रकाशित करने से पहले उसकी कॉपी उन्हें नहीं दिखाई गई थी। ओम पुरी ने बताया था कि  किताब के बारे में पूछने पर नंदिता हमेशा उसे टाल जाती थी और कहती थी सब सही है। 
विज्ञापन

नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

6 of 7
ओम पुरी का कहना था कि नंदिता ने उनके साथ बहुत ही बुरा किया था लेकिन वो सिर्फ अपने बेटे ईशान के लिए कुछ नहीं बोलते हैं। नंदिता ने तलाक लेने से पहले ओम पुरी से 2 साल मांगे थे ताकि वो अपने आप को अलग रहने के लिए तैयार कर सकें। वहीं इसी बीच ओम पुरी और सीमा की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। ओम पुरी ने सीमा से दोबारा शादी करने की इच्छा भी जताई थी पर कोर्ट में तलाक का मामला चलने के कारण शादी नहीं हो सकती थी। हालांकि आखिर तक नंदिता और ओम पुरी के बीच तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिता के किताब ने बदल दी थी ओम पुरी की जिंदगी, नाजायज संबंध पर हुआ था विवाद

7 of 7
आपको बता दें कि ओम पुरी की मौत के बाद पुलिस ने  उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं पहुंचीं। खबर है कि नंदिता ने बैंकों के जरिए ओम पुरी के 3 अकाउंट भी फ्रीज करा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें