फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के साथ अपने रिश्ते को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा

Mon, 09 Jan 2017 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karan johar
करण जौहर कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने स्टारडम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वो एक खास वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। जल्द ही करण जौहर की बायोग्राफी ‘द अनसुटेबल बॉय’ लॉन्च होने वाली है। इस किताब में करण जौहर ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं। साथ ही उनके बारे में हुई भद्दी बातों का जवाब दिया है।
विज्ञापन

‌करण जौहर का खुलासा- मैं अपनी सेक्‍शुअलिटी के बारे में नहीं बता सकता क्योंकि...

2 of 5
karan johar
एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा, 'मैं अपने बारे में अफवाहे सुनता रहता हूं। मेरी सेक्‍शुअलिटी के बारे में लोग बकवास करते हैं। मेरे और शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर बातें बनाई गईं। एक बार मुझसे एंकर ने पूछा था कि आपका और शाहरुख का अनोखा रिश्ता है। इस पर मैंने उनसे कहा कि अगर आपसे कोई कहे कि आप अपने भाई के साथ सोते हैं तो आपको कैसा लगेगा?'
विज्ञापन

‌करण जौहर का खुलासा- मैं अपनी सेक्‍शुअलिटी के बारे में नहीं बता सकता क्योंकि...

3 of 5
karan johar
करण ने बताया, 'इतना कहते ही वो एंकर भड़क उठा और बोला कि आप क्या कहना चाहते हैं। तब मैंने उनसे कहा कि आप मुझसे इस तरह के सवाल कैसे कर सकते हैं। मैंने और शाहरुख ने क्या-क्या झेला है ये बस हम ही जानते हैं। वह मेरे लिए पिता और बड़े भाई जैसे हैं। उनके बारे में ऐसी अफवाहें फैलाना बेहुदा है। हालांकि अब मुझे इससे कोई कोई फर्क नहीं पड़ता।'

‌करण जौहर का खुलासा- मैं अपनी सेक्‍शुअलिटी के बारे में नहीं बता सकता क्योंकि...

4 of 5
करम जौहर
करण ने कहा कि अगर किसी का एक्स्‍ट्रामैरिटल अफेयर नहीं है तो उसे 'गे' मान लिया जाता है। करण ने कहा कि आज तक उन्होंने अपनी सेक्‍शुअलिटी के बारे में कभी बात ही नहीं की है। वह कहते हैं, 'मैं कभी भी इस बारे में बात नहीं करता हूं कि मैं हेट्रोसेक्शुल हूं, होमोसेक्शुअल या बाईसेक्शुअल हूं। ये मेरा मामला है। मेरी परवरिश मेरी सेक्स लाइफ पर बात करने के लिए नहीं हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

‌करण जौहर का खुलासा- मैं अपनी सेक्‍शुअलिटी के बारे में नहीं बता सकता क्योंकि...

5 of 5
karan johar
करण आगे कहते हैं, 'सभी लोग मेरी सेक्‍शुअलिटी के बारे में जानते हैं। मुझे इसके लिए चिल्लाने की जरूरत नहीं है और मैं इसे बता भी नहीं सकता क्योंकि मैं एक ऐसे देश में रहता हूं जहां यह सब कहने पर मुझे जेल जाना पड़ सकता है।' करण ने बताया कि उन्होंने 26 साल की उम्र अपनी वर्जिनिटी खोई थी। यह सब न्यूयॉर्क में हुआ था। करण ने कहा कि सेक्स उनके लिए बेहद निजी और इंटीमेट फीलिंग है। यह ऐसी चीज नहीं है जिसे किसी के साथ भी कैजुअली‌ किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें