फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद गरीबी में बीता था ओम पुरी का बचपन, जब मौत हुई तो बिना कपड़ों के बरामद हुआ था शव, सिर पर लगी थी गंभीर चोट

Wed, 06 Jan 2021 06:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ओम पुरी - फोटो : PTI
बॉलीवुड में ऐसे ऐसे दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया है जिनकी प्रतिभा उनके गुजर जाने के बाद भी लोगों के जेहन में बसी हुई है। ऐसे ही एक कलाकार थे ओम पुरी जिन्होंने अपनी दमदार अदायगी से लोगों को अपना फैन बना लिया था। 6 जनवरी 2017 में 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज उनके पुण्यतिथि के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
अभिनेता ओम पुरी - फोटो : Getty
पंजाबी परिवार में जन्में ओमपुरी के पिता भारतीय रेलवे में काम करते थे। ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही साथ में एक आम इनसान का चेहरा भी थे, वह चेहरा जो आपको अपने आसपास हमेशा नजर आ जाता है। उन्होंने अपने निजी जीवन में बहुत कष्ट देखे थे। उन्हें रेलवे स्टेशन पर बर्तन साफ करके अपना वक्त गुजारना पड़ता था। उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी कई इंटरव्यू में साझा की थी।
विज्ञापन

3 of 6
Nasruddin Shah and Om Puri
ओम पुरी 6 साल की उम्र में टी स्टॉल पर चाय के बर्तन साफ करते थे, लेकिन एक्टिंग की ललक ने उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचाया।बता दें कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी ने एक साथ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की थी। पढ़ाई के बाद दोनों ने ही सिनेमा का रुख किया था।ओम पुरी ने मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 की फिल्म 'अर्ध सत्य' से वे लोगों की निगाह में आए।

4 of 6
om puri
ओम पुरी ने भारत की कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल्स में काम करके उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया था जिसमें 'आक्रोष', 'अर्धसत्य', 'घायल', 'चाची 420' और 'मकबूल' जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी फिल्म 'जॉय', 'वूल्फ', 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस' जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
om puri
बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में ओम पुरी ने अपनी मौत के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी मौत अचानक ही होगी। मार्च 2015 में लिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ''मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। (मेरे निधन के बारे में) आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया'' और ये कहकर वो हंस दिए। हुआ भी कुछ ऐसा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
om puri
ओम पुरी की मौत ने कई सवाल खड़े किए थे। राम प्रमोद मिश्रा जो कि ओम पुरी के ड्राइवर थे उन्होंने सबसे पहले ओम पुरी की लाश को देखा था। पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर ने कहा था- 'वो न्यूड थे। सिर पर चोट लगी थी। मैंने फौरन कुछ लोगों को फोन किए और एम्बुलेंस बुलाई।' दरअसल ओमपुरी के सिर में डेढ़ इंच गहरा और 4 सेंटीमीटर लंबा जख्म का निशान था। ओम पूरी का अचानक चले जाना लोगों के लिए किसी सदमे जैसा था, लेकिन उनके हुनर की पहचान रखने वाले उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें