अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 35 साल की हो गई हैं। पांच जनवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दीपिका ने अपने करीबी दोस्तों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जहां बॉलीवुड के कई सितारों को स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मौके पर पहुंचे फोटोग्राफर्स ने दीपिका को सरप्राइज दिया और उनके लिए केक लेकर पहुंचे। दीपिका ने मीडिया के सामने केक काटा और रणवीर को खिलाया। लुक्स की बात करें तो इस दौरान दीपिका ने ओवरसाइज्ड ब्लैक स्वेटशर्ट पहना। इसके साथ उन्होंने लेदर की पैंट कैरी की। वहीं रणवीर ने मैचिंग ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी
- फोटो : instagram
बर्थडे पार्टी में सभी का ध्यान खींचा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी ने। दोनों साथ में दीपिका के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। यहीं नहीं उन्होंने मीडिया के सामने पोज भी दिए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रणवीर-दीपिका और आलिया-रणबीर रणथम्बौर से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं।
4 of 5
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ ranveersingh
दीपिका के जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। दोनों कपल साथ में पोज देते देखे गए। इसके साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'बीवी नं 1'।
अपने जन्मदिन पर दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने अपनी अब तक की जर्नी को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और फैंस का शुक्रिया किया।