फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Puri: अभावों में रहने के बावजूद अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके थे ओम पुरी, छह साल की उम्र में हो गए थे बेघर

Wed, 18 Oct 2023 09:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ओम पुरी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। हर कलाकार इस इंडस्ट्री में आकर लोकप्रियता हासिल करना चाहता है। हालांकि, लोग उन्हीं को याद रखते हैं, जो अपने अभिनय से सफलता की बुलंदियों पर पहुंचते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से फिल्मों में जान डाल दी थी। संजीदा किरादारों में उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ओम पुरी की। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास अवसर पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 5
ओम पुरी - फोटो : social media
अभिनेता ओम पुरी का आज जन्मदिन है। कहा जाता है हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिग्गज कलाकार ओम पुरी का बचपन गुरबत में गुजरा था। अभिनेता ने बेहद अभावों और गरीबी में अपने जीवन की शुरुआत की थी। आगे चलकर महज छह साल की उम्र में ही अभिनेता के पिता को सीमेंट चोरी करने के आरोप में जेल में डाल दिया गया था।

Farhan Akhtar: जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सीक्वल पर फरहान अख्तर का बड़ा हिंट, ऋतिक-अभय के कमेंट ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन

3 of 5
ओम पुरी - फोटो : social media
घर की बदहाली को देखते हुए ओम पुरी ने छोटी सी उम्र में एक चाय वाले के यहां बर्तन साफ करने का काम शुरू कर दिया था। बाली उम्र में जब बच्चे स्कूल जाकर खेलने और पढ़ने का सपना देखते हैं, उस उम्र में ओम पुरी के कंधों पर उनके परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। आगे चलकर ओम पुरी ने अभिनय को अपना करियर बनाया था।
 

Mehreen Pirzada: 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' पर हुआ बवाल, मैरिटल रेप को 'एडल्ट सीन' बताने पर ट्रोल्स पर भड़कीं मेहरीन


 

4 of 5
ओम पुरी - फोटो : social media
अभिनेता ओम पुरी ने मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेता धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले गए। ओम पुरी ने फिल्म आक्रोश से बॉलीवुड में कदम रखा था। ओम पुरी और शबाना आजमी से जुड़ा एक किस्सा काफी लोकप्रिय है। शबाना आजमी ने एक बार अभिनेता के लुक्स पर कमेंट करते हुए कहा कि कैसे-कैसे लोग एक्टर बनने चले आते हैं। हालांकि, बाद में दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

Mehreen Pirzada: 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' पर हुआ बवाल, मैरिटल रेप को 'एडल्ट सीन' बताने पर ट्रोल्स पर भड़कीं मेहरीन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओम पुरी - फोटो : social media
बता दें कि ओम पुरी को ‘आरोहण’ और ‘अर्द्ध सत्य’  के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। आज अभिनेता भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन  ‘जाने भी दो यारों’, ‘चाची 420’, ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’, ’मिर्च मसाला’ आदि सुपरहिट फिल्मों ने आज भी अभिनेता को उनके फैंस के दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रखा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें