फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम पुरी के इन पांच बयानों पर हुआ था जमकर हंगामा, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर कही थी ये बड़ी बात

Fri, 18 Oct 2019 11:38 AM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
om puri - फोटो : social media

आक्रोश, अर्द्धसत्य और आरोहण जैसी सार्थक फ़िल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले ओमपुरी का 18 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वह बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत लोगों के जहन में आज भी वो जिंदा है। ओमपुरी के साथ जीवन के आख़िरी वक्त में कई विवाद भी जुड़े। इन विवादों के कारण वह कई बार असहज भी हुए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही चर्चित 5 बयान।

विज्ञापन

2 of 6
om puri - फोटो : Social Media

एक टीवी बहस में ओम पुरी ने सरहद पर भारतीय जवानों के मारे जाने पर कहा था, ''उन्हें आर्मी में भर्ती होने के लिए किसने कहा था? उन्हें किसने कहा था कि हथियार उठाओ?'' इस बयान के बाद ओमपुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था, ''मैंने जो कहा उसके लिए काफी शर्मिंदा हूं। मैं इसके लिए सजा का भागीदार हूं। मुझे माफ नहीं किया जाना चाहिए। मैं उड़ी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों से माफी मांगता हूं।''

विज्ञापन

3 of 6
om puri

आमिर खान ने कथित रूप से भारत में बढ़ती असहिष्णुता पर कहा था कि उनकी पत्नी ने एक दिन देश छोड़ने का जिक्र किया था। इस पर ओमपुरी ने कहा था, ''वह हैरान हैं कि आमिर खान और उनकी पत्नी इस तरह से सोचते हैं। असहिष्णुता पर आमिर खान का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। आमिर ने बिल्कुल गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। आप अपने समुदाय के लोगों को उकसा रहे हैं कि भैया, या तो तैयार हो जाओ, लड़ो या मुल्क छोड़कर जाओ।''

4 of 6
Om Puri
भारत में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच ओमपुरी ने कहा था, ''जिस देश में बीफ का निर्यात कर डॉलर कमाया जा रहा है वहां गोहत्या प्रतिबंधित करने की बात एक पाखंडपूर्ण है।''

ये भी पढ़ें- टी-स्टॉल में बर्तन धोकर बीता था ओमपुरी का बचपन, बिना कपड़ों के मिला था शव
विज्ञापन

5 of 6
om puri
ओमपुरी का मोदी पर बयान भी काफी चर्चित हुआ था। उन्होंने कहा था, ''अभी देखिए हमारे पास कोई च्वाइस नहीं है, सिवाय मोदीजी की गोदी में बैठने के बाकी गोदियां हमने देख ली हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
om puri
ओमपुरी ने कहा था कि नक्सली फाइटर हैं न कि आतंकवादी. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, ''ये आतंकवादी नहीं हैं क्योंकि ये ग़ैरजिम्मेदाराना काम नहीं करते हैं. नक्सली अपने हक़ों के लिए लड़ रहे हैं. ये आम आदमी को परेशान नहीं करते हैं.''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें