जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन एक समय था जब उन्हें ठीक से हिंदी बोलनी भी नहीं आती थी । हाल ही में श्रीदेवी के साथ जाह्नवी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें श्रीदेवी अपनी बेटी की हिंदी का मजाक उड़ा रही हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
जाह्नवी कपूर
ये कुछ साल पहले का वीडियो है । इसमें जाह्नवी से उनके करियर को लेकर एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब उन्हें हिंदी में देने को कहा गया । तब जाह्नवी बोलती हैं, 'जी, मुझे अभी पता नहीं । मैं अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं ।'
विज्ञापन
3 of 5
जाह्नवी कपूर
- फोटो : योगेन शाह
ये बात उन्होंने टूटे-फूटे लफ्जों में बोली । इसके बाद श्रीदेवी ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'प्लीज उससे हिंदी में बात करने को मत बोलो ।' इसके बाद श्रीदेवी ने जाह्नवी की नकल भी उतारी । जिस पर सभी रिपोटर्स हंस पड़े ।
4 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी श्रीदेवी के बेहद करीब थीं । श्रीदेवी अपनी बेटी को एक सक्सेसफुल हीरोइन बनते देखना चाहती थीं । इसके लिए श्रीदेवी ने उन्हें खास ट्रेनिंग भी दी थी । श्रीदेवी के जाने के बाद जाह्नवी बहुत मुश्किल से संभल पाईं और करीब 10 दिन बाद शूटिंग पर लौटी थीं ।
जाह्नवी ने कुछ दिन पहले ही अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी की है । कुछ ही दिनों में जाह्नवी और उनके को-स्टार ईशान खट्टर फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे । जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' मराठी मूवी 'सैराट' का हिंदी रीमेक है ।