फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में नजर आने वाला था ये डांसर, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में पहुंचा ICU, अब हुआ ये हाल

Tue, 01 May 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vinod thakur
'इंडियाज गॉट टैलेंट' से टीवी इंडस्ट्री में दिव्यांग डांसर के तौर पर फेमस होने वाले विनोद ठाकुर आईसीयू में एडमिट हैं । विनोद ठाकुर व्हील चेयर पर इंडिया गेट से गेट वे ऑफ इंडिया का सफर तय करने निकले थे । तभी मुंबई पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा ।
विज्ञापन

2 of 5
विनोद ठाकुर
ये यात्रा 1500 किलोमीटर लंबी थी । अगर विनोद यात्रा पूरी कर लेते तो यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होता । विनोद फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं । उन्हें पिछली रात को कार्डियक अरेस्ट भी आया था जिससे उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई ।
विज्ञापन

3 of 5
vinod thakur
इस बात की जानकारी नवादा पुटमैन फाउंडेशन के प्रवक्ता ने दी । यही एनजीओ विनोद ठाकुर की इंडिया गेट से गेटवे ऑफ इंडिया तक की यात्रा को हैंडल कर रहा था । किस्मत ने उनका साथ उस समय छोड़ा जब वो अपने लक्ष्य के बेहद करीब थे ।
 

4 of 5
vinod thakur
विनोद इस कैंपेन के लिए 18 मार्च को निकले थे । वो सड़क के रास्ते से 40 दिन में इस कैंपेन को पूरा करने वाले थे। विनोद जैसे ही मुंबई पहुंचे, उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें मलाड के रक्षा अस्पताल में डिहाइड्रेशन, लो बीपी और अनियमित हार्ट बीट के चलते भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनोद ठाकुर
विनोद एक डांसर, स्टंट मास्टर और व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं । उन्हें हाल ही में 'बिग बॉस' सीजन 12 के लिए भी अप्रोच किया गया था । इससे पहले वो 'नच बलिए सीजन 6' में नजर आए थे । विनोद ठाकुर व्हीलचेयर से सबसे लंबी यात्रा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें