फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में सुपरहिट रहीं ये आठ फिल्में, लेकिन विदेशों में कर दी गईं बैन, वजह हैरान कर देगी

Mon, 28 Dec 2020 12:54 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्मों को लेकर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। भारत में हर साल न जाने कितनी फिल्मों को लेकर हंगामा हो जाता है। बवाल के बावजूद भी कांट-छांट के बाद ये फिल्में रिलीज हो जाती हैं। इनमें से कुछ फिल्में तो ऐसी होती हैं जिन्हें बाद में लोग खूब पसंद भी करते हैं। आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जो भारत में तो हिट हो गईं लेकिन दूसरे देशों ने उन पर बैन लगा दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
तेरे बिन लादेन - फोटो : फाइल
तेरे बिन लादेन
अल-कायदा के संस्थापक और खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन पर बनी कॉमेडी फिल्म 'तेरे बिन लादेन' को भारत में लोगों ने खूब पसंद किया था। लेकिन इस फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया। बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 9
बाम्बे - फोटो : फाइल
बॉम्बे
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे' में दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 की अवधि के दौरान हुई घटनाओं को दिखाया गया था। खासकर बाबरी मस्जिद को लेकर हुए विवाद को इस फिल्म में जगह दी गई थी। सिंगापुर सरकार ने इसे बैन कर दिया था।

4 of 9
पैडमैन - फोटो : फाइल
पैडमैन
साल 2018 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को भारत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताते हुए इस पर बैन लगा दिया था।
विज्ञापन

5 of 9
ओह माय गॉड   - फोटो : फाइल
ओह माय गॉड  
अक्षय कुमार, परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'ओह माय गॉड' को लेकर भारत में कई लोगों ने विरोध किया था। हालांकि इसे पसंद करने वालों की तादात भी कम नहीं थी। इसको लेकर हुए विवाद को देखते हुए कई देशों ने फिल्म पर पाबंदी लगा दी थी। 
विज्ञापन

6 of 9
द डर्टी पिक्चर   - फोटो : Youtube
द डर्टी पिक्चर  
अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। हालांकि द डर्टी पिक्चर में कई बोल्ड सीन थे जिसके चलते इसे कुवैत में बैन कर दिया था।
विज्ञापन

7 of 9
देली बेली  - फोटो : फाइल
देली बेली 
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म देली बेली को लोगों ने खूब पसंद किया था। खासकर युवाओं में ये फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। फिल्म में गालियां होने के चलते इसे एडल्ट सर्टिफिकेट मिला था। इस फिल्म को नेपाल में बैन कर दिया गया था। 

8 of 9
रांझणा  - फोटो : फाइल
रांझणा 
सोनम कपूर, अभय देओल और धनुष की फिल्म 'रांझणा' को भारत में खूब पसंद किया गया। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की आज भी तारीफ होती है। लेकिन इस फिल्म से पाकिस्तान को काफी दिक्कत हुई। सोनम कपूर ने इस फिल्म में एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था। कहा गया कि मुस्लिम होकर भी सोनम ने फिल्म दो हिन्दू लड़कों से प्यार किया, वो गलत है। 
विज्ञापन

9 of 9
उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब
विवादित फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर भारत में भी खूब हंगामा हुआ था। फिल्म में ड्रग्स के फैले मकड़जाल को दिखाया गया। इसमें काफी गालियां भी थीं, जिसके चलते इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

VIDEO: बर्थडे पर बुरे फंसे सिद्धार्थ शुक्ला, बेवजह कर दी डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें