अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपनी फिल्म का पोस्टर खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है। इस पोस्टर में वह शरीर पर भस्म लगाए हुए हैं। उनकी लंबी लंबी जटाएं हैं। वह नीचे की ओर देख रहे हैं और एक हाथ उठाकर डमरू पकड़े हुए हैं। ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के साथ कैप्शन में लिखा है, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में #ओएमजी 2। अक्षय का यह पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।