फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: प्लेबैक सिंगर टप्पू मिश्रा का निधन, कोरोना से ठीक होने के बाद हुईं समस्याएं

Sun, 20 Jun 2021 10:45 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ऑलीवुड पार्श्व गायिका टप्पू मिश्रा का निधन हो गया।
  • सिंगर पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थीं।
  • कोरोना से स्वस्थ होने के बाद भी टप्पू मिश्रा को काफी समस्याएं हो रही थीं।
विज्ञापन
Tapu Mishra - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑलीवुड पार्श्व गायिका टप्पू मिश्रा का शनिवार रात 11 बजे निधन हो गया। टप्पू मिश्रा का एक निजी अस्पताल में कोरोना के बाद होने वाली दिक्कतों का इलाज चल रहा था। सिंगर पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थीं। टप्पू मिश्रा को 19 मई को प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
विज्ञापन

 

सिंगर के पिता का भी कोरोना से निधन हो गया था। पिता के निधन के नौ दिनों बाद ही टप्पू मिश्रा को प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके पहले वो अपने घर में ही क्वारंटीन में थीं। लेकिन जब उनका ऑक्सीजन लेवल 45 पहुंच गया तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंगर टप्पू मिश्रा कोरोना से ठीक हो गई थीं और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन सिंगर को कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद भी कुछ समस्याएं हो रही थी। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन ज्यादा हो गया था, जिसका इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन


वर्क फ्रंट की बात करें तो ऑलीवुड इंडस्ट्री की टप्पू मिश्रा बेहतरीन गायकों में से एक थीं। उन्होंने कई फिल्मों के गाने और भजन गाए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म कुला नंदन के गाने गाकर की थी। लेकिन उन्हें 'ना रे ना बाजना बंसी' गाने से पहचान मिली थी। 

टप्पू मिश्रा ने करीब 500 गाने गाए और चार राज्य फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सिर्फ ओड़िया में ही नहीं बल्कि बंगाली और अन्य भाषाओं के गानों में भी अपनी आवाज दी। वो एक स्वतंत्र कलाकार थीं। सिंगर टप्पू अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एलबल भी रिलीज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें