फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री से पहले इस हीरोइन ने किया कुछ ऐसा, कटरीना से लेकर सनी लियोन भी नहीं रहीं पीछे

Tue, 17 Apr 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बनिता संधू
शूजित सरकार निर्देशित फिल्म 'अक्टूबर' की कहानी को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। पिछले 3 दिनों के कलेक्शन पर गौर करें तो फिल्म ने अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। माना जा रहा है वरुण धवन ने फिल्म में अभी तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है। यही नहीं 'अक्टूबर' से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस बनिता संधू के भी सभी कायल हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है।
विज्ञापन

2 of 5
varun and banita
18 साल की एनआरआई बनिता संधू लंदन की रहने वाली हैं और उन्हें हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती थी। फिल्मों में डेब्यू करने के लिए बनिता ने हिंदी तो सीखी लेकिन उनका एक्सेंट अभी भी परफेक्ट नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं ब्रिटिश भाषा में बात करती हूं तो मेरा ब्रिटिश एक्सेंट नैचुरल है, ऐसी ही स्पैनिश में बात करूं तो यह एक्सेंट भी सही होता है लेकिन अब मैं हिन्दी सीखने के बाद इसके एक्सेंट पर भी पकड़ मजबूत बनाना चाहती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
बनिता संधु
बनिता ने आगे बताया कि 'एक्सेंट सुधारने के लिए मैंने अपने ड्राइवर और मेकअप आर्टिस्ट को कहा कि वह मुझसे हिंदी में ही बात किया करें। इस तरह से बनिता के पहले डेब्यू में उनके ड्राइवर और मेकअप आर्टिस्ट ने पूरी मदद की है। 

4 of 5
बनिता संधु
बनिता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले ऐसा ही किया। कटरीना कैफ की हिंदी पहले से काफी सुधरी है। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि उन्हें हिंदी सिखाने में उनके मेकअप दादा और हेयर ड्रेसर ने बहुत मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन
जैकलीन भी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो श्रीलंकाई होने के बावजूद अब अच्छी हिंदी बोलने लग गईं हैं। जैकलीन ने सबसे पहले हिंदी अपने फ्लैट के ब्रोकर से सीखी थी। इसके अलावा सनी लियोन, लिजा हेडन जैसी एक्ट्रेस ने भी बॉलीवुड में आने से पहले ऐसे ही हिंदी सीखी है। जिसमें किसी की मदद उनके मेकअप आर्टिस्ट ने की तो किसी की मदद ड्राइवर ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें