Movie O Romeo Day 12 Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में 12 दिन हो चुके हैं। अब इसके कलेक्शन में गिरावट आने लगी है। जानिए, मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का जितना क्रेज सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले दिखा, उतना जलवा यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकी है। फिल्म बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ क्लब में शामिल हो सकी है। जानिए, बारहवें दिन में आकर ‘ओ रोमियो’ ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
‘ओ रोमियो’ ने बारहवें दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बारहवें दिन 1.52 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा) की कमाई की है। जबकि फिल्म ने ग्यारहवें दिन 1.6 करोड़ कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 58.92 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 'ओ रोमियो' इतने दिनों बाद भी बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ के पार जा सकी है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है 'ओ रोमियो' फिल्म की कहानी?
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार मुंबई के गैगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित बताया जा रहा है। उनके साथ तृप्ति डिमरी फिल्म में हैं, जो रानी के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
4 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
‘देवा’ के कलेक्शन को किया पार
चाहे फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कम हो रहा हो लेकिन यह शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ से बेहतर साबित हुई। इस फिल्म ने ‘देवा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म ‘देवा’ ने कुल 32.07 करोड़ काा कलेक्शन किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
‘ओ रोमियो’ का थिएटर में इन फिल्मों से मुकाबला
इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के अलावा ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ भी थिएटर में मौजूद है। फिल्म ‘अस्सी’ ने रिलीज के पांचवें दिन 85 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ ने भी रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए हैं। इस तरह देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ही करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है।