फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी का किरदार निभाकर इस एक्ट्रेस ने जीत लिया था दिल, 4 दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज

Sun, 02 Jun 2019 10:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nutan - फोटो : file photo
बॉलीवुड पर 4 दशक तक राज करने वाली एक्ट्रेस नूतन की 4 जून को बर्थ डे होता है। नूतन ने महज 14 साल की उम्र में फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। नूतन बॉलीवुड का वह नगीना हैं जिसकी चमक से आज भी फिल्म जगत रोशन है। तो चलिए आपको नूतन से संबंधित कुछ रोचक बातें बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Nutan - फोटो : social media
नूतन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 14 साल की उम्र में 'हमारी बेटी' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म को नूतन की मां शोभना सामर्थ ने ही डायरेक्ट किया था। नूतन का ताल्लुक फिल्मी परिवार से रहा है। नूतन के माता-पिता डायरेक्टर थे जबकि बहन तनूजा एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन

3 of 5
nutan - फोटो : file photo
साल 1963 में रिलीज हुई 'बंदिनी' फिल्म में नूतन ने युवा कैदी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। नूतन ने पहली बार दिलीप कुमार के साथ 1986 में 'कर्मा' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में वह दिलीप कुमार की पत्नी बनी थीं। इसके साथ ही नूतन ने देव आनंद के साथ कई सारी फिल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में पेइंग गेस्ट, बारिश, मंजिल और तेरे घर के सामने शामिल हैं।
 

4 of 5
nutan - फोटो : file photo
नूतन ने साल 1959 में रजनीश बहल से शादी की। इन दोनों के बेटे का नाम मोहनीश बहल है। मोहनीश बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम है। वह कई सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'कानून अपना अपना' फिल्म नूतन के सामने ही रिलीज हुई थी जबकि उनकी दो फिल्में 'नसीबवाला' और 'इंसानियत' उनके निधन के बाद रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nutan - फोटो : file photo
नूतन ने कई सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। साल 1974 भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया। नूतन कैंसर से पीड़ित थीं उनका निधन साल 1991 में हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें