फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बांग्लादेशी अभिनेताओं के साथ नजर आएंगी नुसरत जहां, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी

Thu, 30 Jan 2020 08:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। नुसरत अपनी शादी के बाद से ही चर्चाओं में रहती हैं। नुसरत अपनी शादी के बाद हाल ही में फिल्म 'असुर' में नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म के पहले से भी वो सुर्खियों का हिस्सा बराबर बनी रहीं। हालांकि उनके फैन्स को शादी के बाद उनकी फिल्म का इंतजार था। नुसरत ने फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म असुर के बाद एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
हाल ही में खबर सामने आई है कि नुसरत जहां एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं। नुसरत के साथ इस फिल्म में अबीर चटर्जी भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म लॉन्ग डिस्टेंस कपल की समस्याओं पर आधारित होगी। फिल्म में नुसरत और अबीर के अलावा बांग्लादेशी अभिनेता मोशर्रफ करीम, पोलोमी बसु और अर्ना मुखोपाध्याय भी नजर आएंगे। फिल्म का नाम 'डिक्शनरी' है जिसे उज्जवल चट्टोपाध्याय ने लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter
इस बात की पुष्टि खुद नुसरत जहां ने की है। नुसरत ने बताया कि वो ब्रत्य बसु की आगामी फिल्म 'डिक्शनरी' करने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है और उन्हें स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और वो इस फिल्म में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। बता दें कि अबीर चटर्जी और नुसरत जहां को 3 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'असुर' में भी देखा गया था।

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यह फिल्म अनिंद्य बिकास दत्ता के निर्देशन में बनेगी। जो फरवरी में रिलीज की जा सकती है। बता दें कि ये फिल्म नुसरत की शादी के बाद दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले नुसरत की फिल्म 'असुर' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी नुसरत के साथ अभिनेता अबीर चटर्जी नजर आए थे। साथ ही अभिनेता जीत भी इस फिल्म में थे। ये फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
बता दें कि अभिनेत्री नुसरत जहां साल 2019 से राजनीति में भी सक्रिय हैं। नुसरत तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सांसद हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में नुसरत ने बशीरहट संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद पद की शपथ ली थी। इसके बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ शादी कर ली थी। उनकी शादी के बाद से ही वो काफी सुर्खियों में रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें