फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUBG के बैन होने पर नुसरत जहां ने पीएम मोदी से पूछा ये सवाल, TIK TOK को लेकर भी दिया था बयान

Thu, 03 Sep 2020 06:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Instagram: @nusratchirps @narendramodi
अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी नुसरत जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं तो कभी नुसरत के बयान सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर नुसरत चर्चा में हैं और इस बार वजह है पबजी (PUBG) को लेकर उनका ट्वीट।
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : ट्विटर: @nusratchirps
दरअसल हाल ही में पबजी (PUBG) समेत 118 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऐसे में नुसरत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी बाबू GDP बेक़ाबू ! अब ना पबजी में रीवाईवल होगा ना ईकोनॉमी में। अब हम क्या करें?' अपने इस ट्वीट में नुसरत ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था। नुसरत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


विज्ञापन

3 of 5
nusrat jahan - फोटो : ट्विटर: @nusratchirps
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब नुसरत ने किसी मुद्दे पर अपनी बात रखी हो। नुसरत अक्सर अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। इससे पहले नुसरत ने टिक टॉक के बैन होने पर अपनी राय रखी थी।  नुसरत ने टिक टॉक बैन के फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी और इसकी तुलना नोटबंदी से कर दी थी। उस वक्त भी नुसरत का बयान चर्चा में आ गया था।

4 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : ट्विटर: @nusratchirps
नुसरत ने कहा था कि इस एप को बैन करना जल्दबाजी में लिया गया फैसला था। नुसरत ने कहा था, 'टिक टॉक एक मनोरंजन एप है। यह आवेग में लिया गया फैसला है। रणनीतिक योजना क्या है? उन लोगों का क्या जो बेरोजगार होंगे? मुझे बैन से कोई दिक्कत नहीं क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है लेकिन इन सवालों का जवाब कौन देगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : ट्विटर: @nusratchirps
आपको बता दें नुसरत जहां बंगाली सिनेमा की मशहूर और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह साल 2019 में उस समय एक दम से चर्चा में आ गईं जब उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से सांसद हैं। इस सीट पर उन्होंने भारी मतों के साथ जीत हासिल की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें