सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। भाई भतीजावाद से शुरू हुआ ये मामला अब ड्रग्स तक पहुंच गया है। सुशांत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती हैं। लेकिन अब इस केस में रिया के साथ ही साथ कई और नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं सीबीआई इस केस को अब दिशा सालियान की आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। इस बीच बंटी सजदेह का नाम भी सामने आ रहा है, इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं बंटी सजदेह।