फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'लव' और 'जिहाद' एक साथ नहीं चल सकता

Tue, 24 Nov 2020 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां फिल्मों के अलावा राजनीति की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर अपनी विरोधी भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की है। साथ ही वह इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर भी हैं। नुसरत जहां ने कहा कि लव और जिहाद एक साथ नहीं हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां - फोटो : ANI
लव जिहाद के मु्द्दे को लेकर नुसरत जहां ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्यार निजी मामला होता है और ऐसे में उसके साथ जिहाद नहीं हो सकता है। नुसरत ने कहा कि प्यार की आड़ में धर्म को राजनीतिक उपकरण न बनाएं। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
टीएमसी सांसद नुसरत जहां - फोटो : ANI
नुसरत जहां ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले विरोधी इस तरह के हथकंडे का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा, 'लव एक बेहद निजी मसला है। लव और जिहाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। चुनावों से पहले लोग ऐसे मुद्दों के साथ आते हैं। यह एक निजी मसला है कि कौन किसके साथ रहना चाहता है। प्यार कीजिए और एक-दूसरे से प्यार कीजिए। धर्म को राजनीति का जरिया मत बनाइए।'

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं नुसरत जहां ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के बीच जाने के बाद चुनकर आई है, जबकि राज्यपाल को राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनके पास सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। राजभवन सिर्फ बीजेपी प्रवक्ता का दफ्तर बन गया है। गौरतलब है कि लव जिहाद को लेकर बीते कुछ दिनों में नेताओं की तरफ से काफी बयानबाजी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नुसरत जहां पति संग - फोटो : instagram
कई भाजपा शासित राज्य इसको लेकर कानून ला रहे हैं। जबकि जहां भाजपा विपक्ष में है, वहां की सरकार से कानून बनाने के लिए आवाज उठा रही है। आपको बता दें कि नुसरत जहां ने बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की है। इतना ही नहीं वह सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने भी दिखाई दे चुकी हैं और दुर्गा पूजा में हिस्सा भी लेती रहती हैं। ऐसे करने पर मुस्लिम कट्टरपंथी नुसरत जहां की आलोचना भी कर चुके हैं। 

पढ़ें: सना खान से हुई तुलना तो भड़कीं सोफिया हयात, बोलीं- 'मैं न्यूड होकर भी पूरी तरह हूं आध्यात्मिक'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें