फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती ही नहीं इन 4 फिल्मों ने बदल दी नुसरत जहां की जिंदगी, एक्ट्रेस से बन गईं सांसद

Thu, 04 Jul 2019 05:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : file photo
बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) लोकसभा चुनाव के दौरान से लगातार सुर्खियों में है। टीएमसी के टिकट पर नुसरत ने बशीरहाट से चुनाव जीता और फिर जैन अनुयायी निखिल से शादी कर ली। शादी करने के बाद नुसरत मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहनकर संसद शपथ लेने पहुंचीं। इसके बाद देवबंध धर्मगुरुओं ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया। यहां तक कि मुजफ्फरपुर के शाही इमाम ने उनकी शादी को ही अमान्य ठहरा दिया। नुसरत और निखिल कोलकाता में 4 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन दे रहे हैं। जानिए एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत की वो 4 फिल्में जिसने उन्हें सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया। 

विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan Item Number in Action film - फोटो : you tube
एक्शन
नुसरत जहां ने 'शोत्रु' फिल्म से साल 2011 में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद नुसरत 'खोका 420' और 'खिलाड़ी' में भी नजर आईं। हालांकि उन्हें सफलता आइटम नंबर्स से मिली। साल 2013 में आई 'एक्शन' फिल्म में नुसरत ने आइटम नंबर किया था। इस गाने के बोल 'चिकन तंदूरी' है। फिल्म में नुसरत केमियो में थीं और फिल्म हिट रही। 
विज्ञापन

3 of 5
Nusrat Jahan Item Number in Yoddha : The Warrior - फोटो : you tube
योद्धा द वॉरियर
इस फिल्म के बाद नुसरत ने एक और फिल्म में आइटम नंबर किया। 2014 में आई इस फिल्म का नाम 'योद्धा द वॉरियर' था। इस फिल्म में नुसरत केमियो में थीं। नुसरत का 'देसी छोरी' गाने पर डांस लोगों को बहुत पसंद आया और यह फिल्म भी हिट रही। 

4 of 5
Har Har Byomkesh - फोटो : twitter
हर हर ब्योमकेश
साल 2015 के आखिर में आई नुसरत जहां की फिल्म 'हर हर ब्योमकेश' सुपरहिट रही। इस फिल्म का बजट 2 करोड़ था फिल्म ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zulfiqar - फोटो : twitter
जुल्फीकर 
साल 2016 में आई नुसरत जहां की फिल्म 'जुल्फीकर' भी हिट रही। इस फिल्म का नाम बंगाली सिनेमा में साल 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें