फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियॉन्से की तरह समीरा रेड्डी ने भी कराया अंडरवॉटर मैटरनिटी फोटोशूट, वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 04 Jul 2019 04:25 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने हाल ही में दूसरी बार मां बनने के लिए अपने बच्चे के जन्म की उम्मीद करने से पहले एक बेहद रोमांचक अंडरवॉटर फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में समीरा बिकनी पहने और उस खूबसूरत बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा ने इम्परफेक्टली परफेक्ट नाम का एक नया अभियान शुरू किया है। वह कहती हैं, '/u सोशल मीडिया पर सभी महिलाओं के लिए एक सकारात्मक शरीर की छवि को उजागर करने वाला मेरा व्यक्तिगत अभियान है। मुझे लगता है कि खुद का ख्याल रखना ज्यादातर माताओं के प्रसव के बाद की कुंजी है। महिलाओं को अपने मूल्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है और मातृत्व का जश्न इसकी पूरी खूबसूरती के साथ मनाया जाना चाहिए।” 
विज्ञापन

3 of 4
समीरा रेड्डी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
समीरा रेड्डी ने यह अभियान दैहिक सुंदरता में सकारात्मकता लाने के साथ साथ लोगों को अवसाद और तनाव के बारे में खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करता है। अभियान के तहत महिलाओं की गर्भावस्था के बाद की देखभाल और उनके बेहतर स्वास्थ्य पर भी चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
बियॉन्से - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस अभियान के तहत समीरा ने फोटोग्राफर सुमेर वर्मा की खींची हुई कुछ फोटो भी अमर उजाला पाठकों के लिए साझा की हैं। समीरा के इस फोटो शूट की प्रेरणा बेयोंस के मातृत्व शूट से ली गई है। शूटिंग के दौरान अपने अनुभव के बारे में समीरा कहती हैं, "मैंने इस फोटोशूट का पूरी तरह से आनंद लिया। यह मेरे करियर में अब तक शूट किए गए सबसे रोमांचक दृश्यों में से एक था। हमने कुछ ही घंटों में यह सब शूट किया। यह एक अनूठा अनुभव था। "
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें