फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: अस्पताल में भर्ती हुईं नुसरत जहां, आज दे सकती हैं अपने पहले बच्चे को जन्म

Thu, 26 Aug 2021 09:31 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत जहां अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले अपनी अवैध शादी और प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर नुसरत ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। अब खबर सामने आ रही हैं कि नुसरत जहां बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दरअसल नुसरत अस्पताल में भर्ती हो गई हैं और हो सकता है कि आज ही वो अपने पहले बच्चे को जन्म दें। 



जल्द पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं नुसरत

बता दें कि हाल ही में नुसरत जहां साउथ कोलकाता पार्क स्ट्रीट एरिया में एक अस्पताल में रेगुलर चेकअप के लिए गई थीं। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि वो  अगस्त की समाप्ति या सितंबर की शुरुआत में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि जिंदगी में काफी उथल-पुथल होने के बाद  नुसरत सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। नुसरत जहां अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद नुसरत ने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन

3 of 5
नुसरत जहां - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं वो एक पार्टी में अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आई थीं। हालांकि उन तस्वीरों को लेकर नुसरत ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं। दरअसल कई यूजर्स का कहना था कि नुसरत और उनकी आंखों में नशा दिख रहा था। ऐसे में लोगों ने इस बात को लेकर नुसरत को ट्रोल कर दिया था कि वो प्रेग्नेंसी में भी नशा कर रही हैं।

4 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें, नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। कुछ समय पहले नुसरत जहां ने शादी को लेकर खुलासा किया कि भारत में उनकी शादी मान्य नहीं है। इसक साथ ही उन्होंने कहा था कि जब शादी मान्य नहीं है तो तलाक कैसा। सिर्फ यही नहीं नुसरत जहां ने शादी की सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निखिल जैन, नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर निखिल जैन का कहना था कि 6 महीने से नुसरत उनके साथ नहीं रह रही थीं ऐसे में उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। ये बच्चा उनका नहीं हैं। इन बातों को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। फिलहाल नुसरत इन सारी बातों से दूर अपने पहले बच्चे से मिलने के लिए उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें