नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
रेपिस्ट से जुड़ा नाम
जब नुसरत फिल्मों में अपना करियर बना रही थीं उसी दौरान उनका नाम कादिर खान से जुड़ा। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादिर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कादिर से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादिर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। हालांकि ये रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया था।