नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ड्रीम गर्ल 2' में आपको काफी मिस किया जा रहा है। यह फिल्म न कर पाने की क्या वजह रही, किसी और फिल्म में व्यस्त थीं या फिर कोई और वजह रही?
राज शांडिल्य के लिए तो मैं कभी भी अपने आपको फ्री कर दूं। मैं उनको अपना बड़ा भाई और दोस्त मानती हूं। वह एकलौते ऐसे इंसान है, जब से उनके साथ 'ड्रीम गर्ल' किया तब से जुड़कर रहे हैं। उनके लिए तो मैं फिल्म कर देती, लेकिन उनको फिल्म के लिए कोई और एक्टर चाहिए थी। आपको पता ही है वो कौन हैं? मुझे लगता है कि ये फिल्म बनाने वाले निर्माता (एकता कपूर) की यह सोच रही होगी कि इस फिल्म में किसी और को लाएं। वरना मैं तो कर ही लेती, मेरी फिल्म है, मैं क्यों नहीं करती?