रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। उन्होंने साल 1983 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत मशहूर कॉमिक टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली। रत्ना ने मिर्च मसाला, जाने तू या जाने न, कपूर एंड संस, खूबसूरत, गोलमाल 3, हम दो हमारे दो आदि फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।