लॉकडाउन की वजह से बहुत ही सीमित दुकानें खुली हैं। ऐसे में बीते दो महीने से सैलून बंद हैं हालांकि कई जगहों पर धीरे-धीरे सैलून खोले जा रहे हैं। ऐसे में आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी हेयर ड्रेसर बन गए हैं। अभिनेत्री कृति सेनन का ये वीडियो देखकर आप भी यही कह उठेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Kriti Sanon and Nupur
अनुष्का शर्मा से लेकर विक्की कौशल, राधिका आप्टे, टिस्का चोपड़ा सहित कई सितारों ने ऐसी तस्वीरें साझा कीं जिसमें वो हेयर स्टाइलिस्ट बने नजर आए। अब इस लिस्ट में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
3 of 5
kriti and nupur sanon
नूपुर ने एक परफेक्ट हेयर ड्रेसर की तरह हेयर कट किया है। हेयर कट के बाद कृति सेनन का लुक पूरी तरह बदल गया है। कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा- 'बाल-बाल बच गए। आखिर तक, आप खुद ही देखिए। शुक्रिया नूपुर सच में नए तरह के हेयर कट के लिए।' कृति का नया हेयर कट देख फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : kriti sanon
कृति सेनन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इसके बाद वो 'दिलवाले', 'हाउसफुल-4', 'बरेली की बर्फी', 'लुका छिपी' और 'पानीपत' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कृति की आने वाली फिल्म 'मिमी' है।
नूपुर की बात करें तो उन्हें अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। उनका ये वीडियो काफी हिट रहा था। नूपुर को अभिनय के साथ-साथ गाने का भी शौक है। लॉकडाउन में नूपुर कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं।