बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। शिल्पा के सोशल मीडिया पोस्ट लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं गुरुवार को शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान का 8वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर शिल्पा ने वियान के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है।