फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री की हो गई ऐसी हालत, घर चलाने को बेचनी पड़ी ज्वैलरी और दोस्तों से मांगा उधार

Wed, 09 Oct 2019 05:43 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लैमर की दुनिया से जुड़े कई सितारे हैं जिनकी जिंदगी में अचानक उतार चढ़ाव देखे गए हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' और 'स्वरागिनी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नूपुर अलंकार के साथ। नूपुर की असल जिंदगी काफी मुश्किलों भरी चल रही है और हर रोज के खर्चे के लिए उन्हें पैसे जुटाने पड़ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि बीते 24 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC) को नोटिस जारी किया था। आरबीआई ने बैंक पर छह महीनों के लिए लेनदेन समेत कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसके बाद अब पीएमसी बैंक कोई नया लोन जारी नहीं कर सकता है। यही नहीं बैंक का कोई ग्राहक 25,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकता है। नूपुर के बैंक अकाउंट्स इसी बैंक में हैं इस वजह से वो इस परेशानी की शिकार हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से नूपुर ने कहा कि 'मैं एक बड़े वित्तीय संकट का सामना कर रही हूं। दूसरे बैंकों में भी मेरे खाते थे जिन्हें मैंने कुछ साल पहले इस बैंक में ट्रांसफर किया था। मुझे कैसे पता होगा कि मेरे परिवार के सदस्य- पति, मां, बहन, ननद, ससुर और मेरी जिंदगी भर के बचत को इस तरह फ्रीज कर लिया जाएगा।'

4 of 6
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर ने कहा- 'बगैर पैसे के मैं कैसे सर्वाइव करूं? क्या मुझे अपना घर गिरवी रखना चाहिए? मेरी खुद की कमाई पर रोक क्यों है? मैं टैक्स भर रही हूं तो इस तरह की तकलीफों का सामना मैं क्यों कर रही हूं?हाल ही में मेरे परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार था लेकिन हम उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कर सकते थे। फिलहाल मैंने एक नर्स रखा है।'
विज्ञापन

5 of 6
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया
नूपुर बताती हैं कि 'हमारा कोई भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुझे अपने चांदी और सोने के गहने बेचने पड़े। घर पर पैसे नहीं होने की वजह से मेरे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं था। मैंने अपने एक को-एक्टर से 3000 उधार लिए। एक अन्य ने मुझे 500 रुपये ट्रांसपर किए। अब तक दोस्तों से 50 हजार रुपये उधार ले चुकी हूं। मुझे नहीं पता कि इस समस्या का कब तक समाधान होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
RBI - फोटो : social media
बता दें कि आरबीआई ने खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा घटाकर पहले एक हजार कर दिया था। बाद में इसे बढ़ाया गया और 10 हजार फिर 25 हजार प्रति व्यक्ति किया गया हालांकि इस राशि को छह महीने में एक बार ही निकाला जा सकता है।

किरदार के लिए बाल्ड लुक से भी नहीं हिचकिचाईं थीं ये अभिनेत्री, जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुने तथ्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें