साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एन.टी.रामाराव, जिन्हें लोग एनटीआर के नाम से भी जानते हैं, की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक अभिनेता होने के साथ- साथ एनटीआर निर्देशक, निर्माता, स्टूडियो प्रमुख, राजनेता और मुख्यमंत्री भी थे। 28 मई 1923 को जन्मे नंदामुरी तारक रामा राव की 100वीं जयंती के मौके पर उनके प्रसंशक और साउथ सिनेमा की कई जानी- मानी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं।