फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सनसनी बनने के बाद भी पुराने घर में जिंदगी गुजार रहीं रानू मंडल, जानें अब किस हाल में हैं

Sun, 20 Oct 2019 02:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में गाकर खूब सुर्खियां बटोरीं । हिमेश ने भी रानू को काम देकर उनकी जिंदगी में बदलाव किए हैं । इंटरनेट सनसनी बन चुकीं रानू मंडल कुछ समय से मीडिया से दूर हैं। आपको बताते हैं कि अब रानू मंडल कहां हैं और क्या कर रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
रानू के गाने पूरे देश में मशहूर होने के बाद उनके नाम से एक फेसबुक अकाउंट बनाया गया । इस पर रानू से जुड़ी सारी जानकारी अपडेट होती रहती है । रानू अपने पश्चिम बंगाल वाले पुराने घर में ही रहती हैं । हाल ही में एक पोस्ट कर ये जानकारी दी गई कि रानू अपनी बायोपिक पर काम कर रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
रानू के पास अभी भी बहुत सारा काम है । उन्होंने हाल ही में अपना पासपोर्ट प्राप्त किया है । इसकी भी फोटो फेसबुक पर अपडेट हुई थी । रानू के फेसबुक पेज पर दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । अतींद्र चक्रवर्ती ही रानू का सारा काम संभाल रहे हैं । 

4 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
अतींद्र ने एक फेसबुक लाइव करके बताया कि रानू का नया गाना भी आने वाला है। काम के चलते रानू को बार-बार मुंबई आना-जाना पड़ता है। पिछले दिनों रानू को उदित नारायण के साथ गाना गाते हुए देखा गया था। बता दें कि रानू की बायोपिक को फिल्मकार ऋषिकेश मंडल बना रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
रानू के किरदार के लिए जानी मानी अदाकारा सुदिप्ता चक्रवर्ती से पहले दौर की बात भी हो चुकी है। इसकी पुष्टि कर सुदिप्ता ने कहा था, "हां, मुझे ये फिल्म ऑफर हुई है। हालांकि अभी मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट मिलनी बाकी है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैं तय करूंगी कि मुझे ये फिल्म करनी है या नहीं।” 
 

Bigg Boss 13: सलमान ने ट्विस्ट से फिर चौंकाया, आज ही जान लें सोमवार को कौन होगा बाहर?


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें