कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो कटरीना कैफ फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग 25 दिसंबर से शुरू करेंगी। कटरीना कैफ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें टाइगर 3, मैरी क्रिसमस, फोन भूत और एक सुपरवीमन शामिल हैं। सुपरवीमन फिल्म अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे। वहीं, उनकी फिल्म टाइगर 3 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि सलमान के साथ कटरीना शादी के बाद सबसे पहले दिल्ली में इसी फिल्म की शूटिंग करेंगी जिसका शेड्यूल 15 दिन का होगा।