फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान नहीं इस एक्टर को सोनाक्षी ने बताया सबसे अच्छा इंसान, शेयर किया पुराना किस्सा

Thu, 01 Aug 2019 05:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonakshi sinha - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' को जमकर प्रमोट कर रही हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में ऐसी बात कही है जो सलमान खान को शायद पसंद न आए। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर को जेंटलमैन बताया है।
विज्ञापन

2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल  'डेकन क्रॉनिकल' को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि अभी तक जितने भी एक्टर्स से मेरी मुलाकात हुई है। उनमें से शाहरुख खान सबसे बेहतरीन और सबसे अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शाहरुख के साथ सोनाक्षी ने अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया- 'मैं बॉलीवुड में अब तक जिस किसी से भी मिली हूं, उनमें शाहरुख खान मुझे बेहतरीन इंसान लगे। एक्ट्रेस बनने के बाद उनसे मेरी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। एक सुपरस्टार होने के नाते उन्हें ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन वह फिर भी मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, 'फिल्म में मुझे आपका काम काफी पसंद आया।'

4 of 6
नूर में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सोनाक्षी बताती हैं-  'इसके साथ ही उन्होंने मुझे मेरी कार तक भी छोड़ा। वह एक जेंटलमैन हैं। यह ऐसी मेमोरी है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखना पसंद करूंगी। मैंने उनके साथ 'इत्तेफाक' फिल्म में काम किया है। शाहरुख उस फिल्म में प्रोड्यूसर थे।'
विज्ञापन

5 of 6
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अब तक सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान किसी भी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आए हैं। वहीं सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से सोनाक्षी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो सलमान के साथ दबंग 2 कर चुकी हैं। वहीं दबंग 3 की शूटिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें को 2 अगस्त को उनकी फिल्म खानदानी शफाखाना रिलीज होनी है। इसके साथ ही 15 अगस्त को वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन मंगल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें