फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट अकेले नहीं, इन क्रिकेटर्स को भी हुआ बॉलीवुड हसीनाओं से इश्क फिर रचाई शादी

Tue, 12 Dec 2017 11:35 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में शादी रचा ली है। विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। वहीं फिल्म इंडस्ट्री और विराट के क्रिकेटर दोस्तों के लिए रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब कोई क्रिकेटर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इश्क में क्लीन बोल्ड हुआ हो। आगे स्लाइड में देखिए कुछ ऐसी ही चर्चित जोड़ी..
विज्ञापन

2 of 6
सागरिका-जहीर
इस लिस्ट में सबसे नया नाम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान का है। डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार पिछले महीने इस हॉट कपल ने गुपचुप शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 6
हेजल-युवराज
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच भी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। आखिरकार पिछले साल 29 नवम्बर को गोवा में एक ग्रैंड सेरेमनी में ये कपल एक-दूसरे का हो गया। युवी के लिए हेजल लकी साबित हुई और शादी के बाद उन्होंने जोरदार तरीके से टीम में वापसी की। 
पढ़ें: 'विराट की दुल्हनियां' इन एक्टरों के साथ 'रील लाइफ' में कर चुकी हैंं रोमांस

4 of 6
गीता बसरा-हरभजन सिंह
बॉलीवुड स्टार गीता बसरा और टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने जालंधर के पास फगवाड़ा के एक पांच सितारा क्लब में 29 अक्टूबर 2015 को सात फेरे लिए। लंबे समय से इस जोड़ी की शादी का इंतजार फैंस को था। दोनों अक्सर पार्टी, इवेंट, अवार्ड सेरेमनी में नजर आते रहते थे।
विज्ञापन

5 of 6
संगीता बिजलानी-मोहम्मद अजहरुद्दीन
अपने दौर की हॉट एक्ट्रेसेज में शूमार संगीता बिजलानी और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई। मुलाकात, दोस्ती और प्यार में कब बदली किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। पहले से शादीशुदा अजहर ने संगीता से शादी भी की। मगर बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।
पढ़ें: विराट और अनुष्का के बारे में अटकलें पहली बार नहीं, पहले भी फैल चुकी है अफवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शर्मिला टैगोर-मंसूर अली खान पटौदी
लाखों दिलों की धड़कन रही शर्मिला टैगोर पर क्रिकेटर और पूर्व कप्तान नवाब पटौदी का दिल आ गया। दोस्त की पार्टी में हुई उस मुलाकात में ही शर्मिला के आशिक हो चुके पटौदी को उन्हें लुभाने के लिए लाख जतन करने पड़े। आखिरकार बाग में दोनों ने शाही अंदाज में शादी रचाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें