फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के बर्थडे पर फैंस के लिए बड़ा तोहफा, नई फिल्म के पोस्टर में दिखा 'गैंगस्टर' लुक

Tue, 12 Dec 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
rajnikanth
जहां एक तरफ पूरी दुनिया अनुष्का और विराट की शादी की खबरों पर फोकस कर रही है इसी बीच सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत आज 67 साल के हो गए हैं लेकिन उनका जलवा आज भी पहले जैसा ही है।
विज्ञापन

2 of 5
rajnikanth
आज रजनीकांत के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'काला' का पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में रजनीकांत का लुक काफी डैशिंग है। रजनीकांत इस पोस्टर में काले चश्मे में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
rajnikanth
इस फिल्म का निर्देशन रंजीत कर रहे है। इससे पहले रंजीत ने ‘कबाली’ को भी डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में संतोष नारायण संगीत देंगे। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषाओं में बनाई जा रही है।

4 of 5
Rajnikanth
इस फिल्म में नाना पाटेकर, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म रजनीकांत के दामाद धनुष द्वारा निर्मित है। नाना और रजनीकांत की जोड़ी एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 पोस्टर - फोटो : Shankar
खबर है कि रजनीकांत की अगली फिल्म काला, 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ क्लैश होने वाली है। पहले खबरें थीं कि ये फिल्म, 2.0 के पहले ही रिलीज हो जाएगी लेकिन रजनीकांत ने खुद साफ किया था कि काला 2.0 के बाद ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें