फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव के अलावा ये पांच वेब सीरीज भी हैं विवादित, किसी पर एंटी हिंदू तो किसी पर जिहाद को बढ़ावा देने का लगा आरोप

Tue, 19 Jan 2021 08:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बेव सीरीज - फोटो : फाइल
पिछले दिनों रिलीज हुई सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' पर खूब हंगामा हो रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि जब किसी वेब सीरीज को लेकर इतना बवाल हो रहा है, इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। आज आपको कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्हें बैन करने की मांग की जा चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
ए सूटेबल ब्वॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स पर पिछले साल स्ट्रीम हुई 'ए सूटेबल ब्वॉय' वेब सीरीज में ईशान खट्टर और अभिनेत्री तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया था। वेब सीरीज में एक ऐसा सीन था, जिसमें मुख्य किरदार लता और कबीर को एक मंदिर में किस करते दिखाया गया। इस बात को लेकर लोग भड़क गए और इसे बैन करने की मांग होने लगी। 
विज्ञापन

3 of 6
पाताल लोक - फोटो : Amazon Prime Video
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक भी बीते साल मुश्किलों से घिर गई थी। इस पर लोगों ने पुलिस की गलत छवि पेश करने, हिंदू विरोधी, ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप लगाए थे। लोगों का कहना था कि इसमें फिल्म में त्यागी, गुर्जर समाज की गलत छवि पेश की गई। हिंदुओं को मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग करने वाला बताया गया है। हिंदू देवी-देवताओं के सामने मंदिर और आश्रम में मांसाहार खाते दिखाया गया।

4 of 6
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज वाजपेई की वेब सीरीज 'फैमिली मैन' को लेकर भी कई संगठनों ने आरोप लगाए थे। कहा गया कि इसके सहारे एंटी-नेशनलिज्म और जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
लीला - फोटो : twitter
दीपा मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'लीला' भी मुसीबत में फंस गई थी। इसमें डिस्टोपियन भारत की दुनिया दिखाई गई थी, जिसमें धार्मिक कट्टरपंथ चरम पर है। इस शो पर लगातार एंटी हिंदू और एंटी नेशनल होने के आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्रेड गेम्स - फोटो : फाइल
अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स पर भी कम बवाल नहीं हुआ। इसमें एक धर्मगुरु को दिखाया गया, जो मुंबई पर न्यूक्लियर हमला कराना चाहता है। सोशल मीडिया पर एक धड़ा इस शो को एंटी हिंदू बताता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें