बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में देश- दुनिया से जुड़े कई प्रतिभाशाली लोग अपनी कला का हुनर दिखा चुके हैं। भारत के अलग- अलग शहरों और राज्यों से लोग अपना हुनर दिखाने के लिए यहां पहुंचने की हर दिन कोशिश करते हैं। बीते दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने भले कई लोगों को हिलाकर रख दिया हो लेकिन बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। वह शानदार कलाकारों में से एक थे। केवल सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बिहार ने और भी कई शानदार कलाकार बॉलीवुड को दिए हैं। आज हम आपको उन्हीं कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिहार से संबंध रखते हैं।