रेस 3
ईद के मौके पर रिलीज हुई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेस-3 ने भी ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। रेमो डिसूजा की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27.69 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स ने जमकर लताड़ा था लेकिन बावजूद इसके सलमान खान के दम पर फिल्म ने शानदार कमाई की। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।