संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज के महज 1 दिन में ही इसे देखने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार हो चुकी है। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।