फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल ही नहीं दो अभिनेत्रियां और अजय की बेटी भी खराब मेकअप की वजह से हो चुके ट्रोल

Thu, 21 Nov 2019 12:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra, Ranu Mondal and Aishwarya - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mondal) की मेकअप वाली तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे। इन तस्वीरों में रानू मंडल का चेहरा मेकअप की वजह से थोड़ा अजीब लग रहा था। इसी मेकअप में रानू ने कानपुर के एक इवेंट में रैंप वॉक भी किया। रानू को मेकअप को लेकर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि रानू के अलावा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां और फिल्मी सितारों के बच्चे भी हैं जो खराब मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। जानिए उनके बारे में...

विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra - फोटो : file photo
मेट गाला साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ गई थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : file photo
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या कान फिल्म फिस्टिवल में कई बार शिरकत कर चुकी हैं। जहां हर बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कई बार वो अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इसी लिपस्टिक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था। 
विज्ञापन

4 of 4
युग और नीसा के साथ काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। नीसा का मेकअप प्रशंसकों को पसंद नहीं आया था। दरअसल, नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं। यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था। 

यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर नहीं इस खास शख्स के साथ नाइट डेट पर गईं मलाइका, आपने देखीं तस्वीरें?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें