बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रोका करके अपने रिलेशनशिप को उजागर कर दिया है। इस मौके पर प्रियंका के मुंबई स्थित घर पर कई सितारों का जमावड़ा लगा रहा। निक के साथ सगाई के बंधन में बंधने के बाद हर किसी ने उन्हें बधाई भी दी है। प्रियंका के फैंस यह जानकर शायद हैरान रह जाएं कि प्रियंका निक जोनस से करीब 11 बड़ी हैं। जी हां प्रियंका की उम्र जहां 36 साल है तो वहीं निक अभी 25 साल के ही हैं। लेकिन प्रियंका अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो अपने होने वाले पति से बड़ी हैं। प्रियंका के अलावा और भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने से छोटे लड़के से शादी की है। जानिए कौन हैं वो सेलिब्रिटी एक्ट्रेसेस...
विज्ञापन
2 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। अंगद नेहा से करीब 2 साल छोटे हैं। नेहा धूपिया की उम्र जहां 37 साल है वहीं अंगद 35 साल के हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ऐश्वर्या राय का अफेयर सलमान खान, विवेक ओबेरॉय से रहा लेकिन वह दोनों में से किसी के साथ शादी के बंधन में बंध नहीं सकी। ऐश्वर्या ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है।
4 of 7
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार को काफी समय तक डेट किया लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चल सका। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 2009 में शादी की। शिल्पा राज से करीब 3 महीने बड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी की। दोनों ने शादी से पहले करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों दो साल तक लिव-इन में भी रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों की मुलाकात 2015 में फिल्म 'अलोन' के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से करीब 3 साल छोटे हैं।