फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को छोड़ केवल रणवीर सिंह को बुलाया सगाई में, लेकिन..हुआ ये

Sun, 19 Aug 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें छाई हैं। शनिवार को प्रियंका ने निक से साथ रोका करके अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है। प्रियंका के रोके पर उनके खास दोस्त और परिवारवाले नजर आए। साथ ही शाम की सगाई पार्टी में भी प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के बुलाया। वहीं उनके फैंस की नजर सगाई पार्टी में पहुंचे सितारों पर रही। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका ने अपनी सगाई पार्टी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और दिग्गज कलाकार रणवीर सिंह तक को बुलाया था। ज्यादातर सभी सितारे प्रियंका और निक की इस पार्टी में पहुंचे, लेकिन पार्टी में रणवीर सिंह कहीं नजर नहीं आए। प्रियंका की पार्टी में रणवीर सिंह के न आने से हर कई यह जानने में लगा हुआ है कि आखिरी ऐसा क्या हुआ जो न्यौता मिलने के बाद भी रणवीर सिंह पार्टी में नहीं आए। 
विज्ञापन

3 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड और होने वाली पत्नी दीपिका पादुकोण को अपनी इस पार्टी में नहीं बुलाया। इसके चलते दीपिका के बिना रणवीर सिंह ने प्रियंका की इस पार्टी में जाना ठीक नहीं समझा। हालांकि इस पूरे सिलसिले में रणवीर सिंह का किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

4 of 5
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं। इस दोनों ने 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव-मस्तानी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण भी प्रियंका की अच्छी दोस्त रही हैं, लेकिन पार्टी में उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया इसका भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित घर पर निक के साथ रोका किया और पांच सितारा होटल में सगाई की पार्टी दी। इस खास मौके पर जहां प्रियंका के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनकी सगाई पार्टी में नजर आए। गौरतलब है कि प्रियंका के रोके की खबर किसी भी बॉलीवुड के स्टार को नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें