फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली समेत ये एक्टर्स भी हुए थे कैंसर के शिकार, सब दे चुके हैं मौत को मात

Sat, 04 May 2019 06:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mumtaz - फोटो : file photo
60 और 70 के दशक की एक्ट्रेस मुमताज भी कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। 54 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। मगर उन्होंने भी इलाज कराकर जिंदगी में वापसी कर ली।
विज्ञापन

2 of 7
Irrfan Khan - फोटो : social media
इरफान खान
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी कैंसर से उबर कर बॉलीवुड में वापसी कर चुके हैं। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा ट्वीट करके किया था। इरफान खान ने ट्वीट किया था - 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल भरा है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं।  
विज्ञापन

3 of 7
manisha - फोटो : file photo
मनीषा कोइराला
नवंबर 2012 में मनीषा को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उस समय वह काठमांडू में रह रही थीं। पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। 42 साल की उम्र में ओवरी कैंसर से घिरा होने का पता चलते ही उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाया। वह न्यूयॉर्क में कीमोथेरेपी भी करा रही थीं और अपनी फिल्म की शूटिंग भी करती थीं। यही नहीं उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए कीमोथेरेपी के बाद बिना बाल वाली फोटो भी शेयर की। साल 2014 तक उन्होंने इससे पूरी तरह मुक्ति पा ली।

4 of 7
anurag basu - फोटो : file photo
अनुराग बासु
साल 2004 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बासु को ब्लड कैंसर (promyelocytic Leukemia) हो गया था। अनुराग को तो डॉक्टर ने सिर्फ दो महीने का वक्त बता दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने जज्बे से न सिर्फ इस बीमारी को हराया बल्कि उसी दौरान अपनी फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' का हॉस्पिटल से निर्देशन भी किया। पूरे 3 साल तक कीमोथेरेपी कर वापस बॉलीवुड में लौटे। 
 
विज्ञापन

5 of 7
Liza ray - फोटो : file photo
लीजा रे
हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं कनाडियन एक्ट्रेस लीजा रे भी साल 2009 में कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। साल 2009 में लीजा को कैंसर की शिकायत सामने आई थी। लीजा को मल्टिबल मायलोमा था। यह व्हाइट ब्लड सेल्स की एक बीमारी है जिसमें बचने के चांस काफी कम होते हैं। लेकिन लीजा ने इस बीमारी को हराया और हिम्मत के साथ आगे बढ़ीं।
विज्ञापन

6 of 7
yuvraj singh - फोटो : file photo
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार ऑलराउंडर, 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह भी कैंसर से पीड़ित हो चुके हैं। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ही युवराज की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। चेक-अप कराने पर पता चला कि उन्हें फेफड़ों में कैंसर है। एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला और 2012 में वह दोबारा क्रिकेट के मैदान में लौट आए।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे
90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बीते साल मुश्किल वक्त से गुजर रही थीं। सोनाली को हाई ग्रेड कैंसर हुआ था और वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना गई थीं। फिलहाल सोनाली बेंद्रे अब ठीक हैं और अक्सर कैैंसर के बुरे दिनों के बारे मेें वह मीडिया के सामने बताती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें