Firoz Khan and Fardeen Khan
- फोटो : file photo
फरदीन खान- फिरोज खान
एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। बेेटे फ़रदीन को ब्रेक देने के लिए फिरोज खान ने प्रेम अगन बनाई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहना ही ठीक समझा।