फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण देओल से पहले इन पांच स्टारकिड्स को मिला ये चांस, एक बाप-बेटे की तो बात भी हो गई थी बंद

Wed, 07 Aug 2019 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टारकिड - फोटो : Twitter

सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली उन सेलेब्स में गिने जाते हैं, जो स्टारकिड को मौका देते हैं। करण जौहर ने तो अपने बैनर तले न जाने कितने स्टारकिड को लॉन्च किया है। हाल ही में करण देओल को उनके पिता सनी देओल अपनी फिल्म पल पल दिल के पास से लॉन्च कर रहे हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब किसी स्टारकिड को उसके पिता ने बॉलीवुड में लॉन्च किया हो। इससे पहले 5 स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में ऐसे ही एंट्री मारी थी।

विज्ञापन

2 of 6
kaho naa pyar hai

ऋतिक रोशन- राकेश रोशन

वर्ष 2000 में ऋतिक रोशन को उनके पिता राकेश रोशन ने 'कहो ना प्यार है' से लांच किया था। 'कहो ना प्यार है' में उनके साथ अमीषा पटेल ने भी अपना करियर शुरू किया था। फिल्म की कहानी में दोनों के किरदारों के बीच प्यार दिखाया है, और किस हद तक वो प्यार उनसे क्या क्या करवाता है यह दर्शाया है। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गई और स्टारडम के साथ ऋतिक का करियर शुरू हुआ। यह 2000 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कमर्शियल सफलता प्राप्त करने वाली फिल्म बन गई और यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसने 102 पुरस्कार जीते।

विज्ञापन

3 of 6
Rishi Kapoor Dimple Kapadia

ऋषि कपूर- राज कपूर

राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शो-मैन कहा जाता है। बेटे ऋषि कपूर को राजकपूर ने बॉबी से लांच किया था। फिल्म में उनके साथ 16 साल की डिंपल कपाड़िया थीं। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और राजकपूर के दिन फिर गए। इसका निर्माण और निर्देशन खुद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। रातों-रात डिंपल सुपरस्टार बन गईं। लड़के डिंपल के दीवाने हो गए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।

4 of 6
राम तेरी गंगा मैली

राजीव कपूर- राज कपूर
छोटे बेटे राजीव कपूर को उन्होंने राम तेरी गंगा मैली से लांच किया। राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' 1985 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक्स में गिनी जाती है। फिल्म में मंदाकिनी ने गंगा नाम की पहाड़ी लड़की का किरदार निभाया था जिसे शहरी लड़के से प्यार हो जाता है। अपने प्यार को पाने के लिए गंगा को किस-किस मुसीबतों से गुजरना पड़ता ही फिल्म इसी पर आधारित थी। हालांकि राजीव कपूर कुछ खास नहीं चल पाए। जिसकी वजह से उनकी पिता से अनबन भी रही।

विज्ञापन

5 of 6
rockey

संजय दत्त- सुनील दत्त

संजय दत्त को उनके पिता सुनील दत्त ने साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से लॉन्च किया था। फिल्म में संजय दत्त के साथ टीना मुनीम को जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Firoz Khan and Fardeen Khan - फोटो : file photo

फरदीन खान- फिरोज खान

एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। बेेटे फ़रदीन को ब्रेक देने के लिए फिरोज खान ने प्रेम अगन बनाई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहना ही ठीक समझा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें