फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश आनंद की तरह ही बॉलीवुड के इन सितारों की भी मिली थी डेडबॉडी, मौत पर रहस्य बरकरार

Sun, 10 Feb 2019 02:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
celebrities found dead - फोटो : amar ujala
फिल्म 'शहंशाह', 'मजबूर', 'स्वर्ग', 'थानेदार', 'विश्वात्मा', 'गुमराह', 'खुद्दार', 'बेताज बादशाह', 'विजेता' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर महेश आनंद का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि महेश आनंद को काफी समय से किसी भी फिल्म में काम नहीं मिल रहा था। इस वजह से वह काफी डिप्रेशन में थे। शनिवार को वह मुंबई के यारी रोड स्थित घर अपने घर पर मृत पाए गए। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं केवल महेश आनंद ही नहीं, उनसे पहले भी कई कलाकारों की डेडबॉडी घर में मिल चुकी है।
विज्ञापन

2 of 6
jiah khan - फोटो : file photo
जिया खान
2013 की ही बात है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने भी अपने घर में फांसी लगा ली थी, उस वक्त जिया मात्र 25 साल की थीं। खबरों की मानें तो असफल प्रेम संबंध और खत्म हो चुका फिल्मी करियर जिया पर ऐसा हावी हुआ कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उनका प्रेम संबंध सूरज पंचोली से था।
विज्ञापन

3 of 6
परवीन बाबी - फोटो : file photo
परवीन बॉबी
हिंदी फिल्मों में 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस रहीं परवीन बॉबी की जिंदगी भी ड्रग्स के चलते बर्बाद हो गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, महेश भट्ट से ब्रेकअप से वह बहुत आहत हुई थीं। ब्रेकअप के बाद परवीन को शराब पीना और LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स की लत लग गई थी। कहा जाता है कि ड्रग्स और शराब के कारण ही परवीन बॉबी की मौत हुई और उनकी डेड बॉडी घर में मिली।

4 of 6
एके हंगल - फोटो : file photo
ए के हंगल
हिंदी सिनेमाजगत में रहीम चाचा के नाम से जाने जाने वाले ए के हंगल का 26 अगस्त 2012 में हुआ था। ए के हंगल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 50 साल की उम्र में सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इन्होंने 70 से 90 के दशक तक ज्यादातर फिल्मों में पिता या फिर एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि ए के हंगल भी बुरी स्थिति में घर में मृत पाए गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
kuljeet Randhawa - फोटो : file photo
कुलजीत रंधावा
छोटे पर्दे की हीरोइन और ग्लैडरैक्स की जानी-मानी मॉडल रहीं कुलजीत रंधावा ने 2006 में मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी थी। उनकी मौत के पीछे कारण ये बताया गया कि कुलजीत जिंदगी के दबावों, कठिनाइयों और तनावों को नहीं झेल पा रही थीं। उन्हें सीरियल कोहिनूर, कैट्स में पहचान मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pratyusha banerjee - फोटो : file photo
प्रत्यूषा बनर्जी
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की भी डेडबॉडी उनके घर में मिली थी। खबरों की मानें तो प्रत्यूषा को अच्छा काम नहीं मिलने और खराब प्रेम संबंध के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। करियर नीचे जाते देख और आर्थिक तंगी से परेशान होकर 24 साल की प्रत्यूषा ने आत्महत्या का कदम उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें