फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण नहीं भंसाली की इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या थीं पहली पसंद, ये नाम सुनकर कर लिया था किनारा

Sat, 04 Aug 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hum dil de chuke sanam
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम 'गुलाब जामुन' है। इससे पहले यह दोनों एक्टर एक साथ 'रावण' फिल्म में नजर आए थे। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने एक ऐसे राज का खुलासा किया है जिसका ताल्लुक सलमान खान से है।
 
विज्ञापन

2 of 5
hum dil de chuke sanam
सलमान और ऐश्वर्या के प्यार के किस्से तो किसी से छिपे नहीं है। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि सलमान और ऐश्वर्या का प्यार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में परवान चढ़ा था। हालांकि बाद में यह दोनों अलग हो गए थे। इस बीच ऐश्वर्या ने लंबे वक्त बाद ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसका कनेक्शन सलमान खान से जुड़ा है।  
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya rai bachchan
एक वेबसाइट के मुताबिक हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा - 'संजय लीला भंसाली और मैं एक साथ बाजीराव मस्तानी में काम करना चाह रहे थे लेकिन वह मेरे मुताबिक बाजीराव नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद भंसाली चाहते थे कि मैं पद्मावत में काम करूं लेकिन इस फिल्म में भी मेरे मुताबिक खिलजी नहीं मिला। इस तरह से मैं इन फिल्मों से जुड़ नहीं पाई। संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम करने में मुझे बेहद खुशी होगी।' 

4 of 5
padmaavat
गौरतलब है कि इन दोनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह थे और दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई थीं। खबरों की मानें फिल्म 'पद्मावत' में संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या के साथ सलमान को कास्ट करना चाहते थे हालांकि ऐसा न हो सका। सलमान और ऐश्वर्या 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद एक साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। यहां तक कि दोनों स्टार अक्सर पार्टी या फिर फंक्शन में कई बार एक दूसरे को इग्नोर करते हुए भी देखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aishwarya and sanjay leela bhansali
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों के नाम 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'गुजारिश' हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि यह जोड़ी आने वाले समय में किस फिल्म में एक साथ काम करेंगी। हाल ही में ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज हुई है जिसमें वह अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें