फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja: नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, काजोल समेत कई सितारों ने बढ़ाई पंडाल की रौनक

Sat, 21 Oct 2023 05:30 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वर्ष की दुर्गा पूजा का आयोजन थाई मंदिर की थीम पर आधारित है। पंडाल की थीम के लिए थाईलैंड के मंदिरों में पाए जाने वाले समृद्ध और अलंकृत डिजाइनों से प्रेरणा ली गई है। 
विज्ञापन
1 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला
भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इन दिनों पूरा देश माता रानी के रंग में रंगा हुआ है। देश के कोने-कोने में इस समय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। वहीं, नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का घटस्थापना एक भव्य उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस जश्न बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां सामिल होती हैं। पूजा में बॉलीवुड सितारे परंपरा के साथ आते हैं, जिससे यह किसी अन्य से अलग नहीं दिखते हैं। काजोल, जान कुमार सानू, गोविंद बंसल, ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी, पल्लवी चटर्जी, शरबानी मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती ने इस उत्सव में चार चांद लगाए
विज्ञापन

2 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा - फोटो : अमर उजाला
20 अक्टूबर 2023 को मुंबई में शहर के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन हुआ। नार्थे बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति को 76 वर्ष हो गए हैं। आज भी पहले की तरह यह भक्तों और आगंतुकों को समान रूप से आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है। देवी दुर्गा की विस्मयकारी 20 फीट ऊंची प्रतिमा से पंडाल सुशोभित हो रहा है। बिना मुकुट के यह मूर्ति 17 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है, जिसकी लंबाई 30 फीट है। वहीं, इस विसाल प्रतिमा का वजन 3 टन से ज्यादा है। मूर्ति के विसर्जन के दौरान फोर्कलिफ्ट और क्रेन की आवश्यकता होती है। बता दें कि विसर्जन से पहले मूर्ति सात फेरे करवाए जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ष की दुर्गा पूजा का आयोजन थाई मंदिर की थीम पर आधारित है। पंडाल की थीम के लिए थाईलैंड के मंदिरों में पाए जाने वाले समृद्ध और अलंकृत डिजाइनों से प्रेरणा ली गई है। उत्तरी बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति अपने भक्तों और आगंतुकों को गर्व महसूस कराता है। इस उत्सव की यूएसपी उनके आतिथ्य और संगठन के हर पहलू में निहित है। बेहतरीन मनोरंजन कार्यक्रमों से लेकर पंडाल में मशहूर हस्तियों के प्रदर्शन सब कुछ बेहद शानदार है।

4 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
जाने-माने कलाकार और गायक पंडाल की शोभा बढ़ाते हैं, जो वास्तव में अमूल्य हैं। यही बात इस पूजा को काफी अलग करती है। बता दें कि नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति टिकट न बेचकर इन प्रदर्शनों को सुलभ बनाने में विश्वास रखती है। इसका मतलब यह है कि एक आम आदमी भी सोनू निगम, शान, मीका और अन्य कलाकारों के लाइव प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
यह दुर्गा पूजा उत्सव किसी भव्य उत्सव से कम नहीं है। एकता, भक्ति और उत्सव की भावना जो उत्तरी बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति की 76 वर्ष की विरासत को परिभाषित करती है। हर गुजरते वर्ष के साथ यह उत्सव और शानदार और भव्य होता जा रहा है। देब मुखर्जी ने कहा, 'मां का आशीर्वाद लेने के लिए हम अपनी पूजा में सभी का स्वागत करते हैं। नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति में समारोह इस वर्ष बड़ा, बेहतर और भव्य होगा।'  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा - फोटो : नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा
 दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल, जान कुमार सानू, गोविंद बंसल, ओम पुरी की पत्नी नंदिता पुरी, पल्लवी चटर्जी, शरबानी मुखर्जी, सम्राट मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती, राजा राम मुखर्जी, देबू मुखर्जी ने इस उत्सव का आनंद बढ़ाया। यह पूजा 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो चुकी है, जो पांच दिनों तक यानि की 24 अक्टूबर नवमी के दिन तक चलेगी। इसके बाद मुंबई में महादशमी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें