फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी का नाम सुनते ही बौखला उठी थीं एक्स गर्लफ्रेंड, अब मिला मुहंतोड़ जवाब

Tue, 24 Jul 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
सुष्मिता सेन पर फिल्माए गए गाने 'दिलबर दिलबर' के रीमेक पर डांस का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही को कौन नहीं जानता। नोरा ने इस गाने में न केवल गजब का डांस किया बल्कि अपने सेक्सी डांस से मानों तहलका ही मचा दिया। नोरा ने इस गाने के अलावा कथित तौर पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी के सवाल पर जवाब ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब नोरा को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने करारा जवाब दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
दरअसल, अंगद बेदी ने हाल ही में नेहा धूपिया से शादी की है। यह दोनों कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि नेहा से पहले अंगद का नाम नोरा फतेही से भी जुड़ चुका है। इन दोनों एक्टर्स को एक साथ कई बार देखा गया जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंगद की शादी के बाद जब नोरा से उनसे जुड़ा सवाल पूछा गया तो नोरा का जवाब हैरान करने वाला था।
विज्ञापन

3 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में नोरा फतेही से पूछा गया कि क्या आपने शादी के बाद अंगद बेदी से बात की? इस पर नोरा ने जवाब दिया - 'कौन अंगद ? मैं अंगद बेदी को नहीं जानती। मैंने कभी भी उन्हें डेट नहीं किया, इसलिए मुझे नहीं पता आप किस बारे में बात कर रहे हैं। मैं उनसे कभी नहीं मिली इसलिए यह जानने में दिलचस्पी नहीं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में क्या चल रहा है।'

4 of 5
Angad Bedi and Nora Fatehi
वहीं जब नोरा के जवाब पर अंगद बेदी का रिएक्शन लेने की कोशिश की तो उन्होंने ने भी नोरा की तरह चौंकाने वाला बयान दिया। अंगद बेदी ने कहा - 'मुझे न तो किसी के काम से मतलब है और न ही किसी के परिस्थितियों से।  बस मैं अपने काम पर फोकस कर रहा हूं और अपनी पत्नी को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nora Fatehi
आपको बता दें, अंगद बेदी हाल ही में 'सूरमा' फिल्म में नजर आए थे। वहीं नोरा की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर दिलबर' गाने के रीमेक पर डांस किया था। फिलहाल यह दोनों ऐसा क्यों कह रहे हैं यह तो नहीं पता लेकिन इतना जरूर है कि दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें