फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर से लड़ाई पर पहली बार प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, दो बार ठुकरा चुके हैं फिल्म का ऑफर

Tue, 22 May 2018 08:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रभास
इन दिनों प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं । प्रभास ने अबुधाबी का शेड्यूल पूरा कर लिया है । फिल्म में प्रभास ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आएंगे । फिल्म के क्लाइमेक्स पर 90 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं ।
विज्ञापन

2 of 7
प्रभास
प्रभास के पास फिलहाल 'साहो' के अलावा और कोई फिल्म नहीं है । वो एक बार में एक ही फिल्म पर फोकस करते हैं । हाल ही में खबर आई थी कि करण जौहर चाहते हैं कि प्रभास उनकी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करें । इसके लिए उन्होंने दो बार प्रभास को अप्रोच भी किया ।
विज्ञापन

3 of 7
प्रभास
पहले प्रभास ने करण से ज्यादा फीस मांग ली थी जो करण देने में असमर्थ थे । इसके बाद जब दोबारा करण ने प्रभास को अप्रोच किया तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास अभी समय नहीं है । इन सब पहली बार प्रभास ने चुप्पी तोड़ी है ।

4 of 7
प्रभास
खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है । करण ने मुझे कॉल करके बताया था कि मीडिया में कुछ गलत खबरें चल रही हैं । हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है । हमारे संबंध अच्छे हैं क्योंकि हमने 4 साल तक बाहुबली में साथ काम किया है ।'
विज्ञापन

5 of 7
प्रभास - फोटो : fb
'एक डायरेक्टर के तौर पर मुझे करण बहुत पसंद हैं और कुछ-कुछ होता है मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है । साथ ही यह भी बताया कि राजकुमार हिरानी उनके फेवरेट डायरेक्टर हैं ।' प्रभास ने 'संजू' का टीजर देखा और जमकर तारीफ की ।
विज्ञापन

6 of 7
प्रभास - फोटो : FB
उन्होंने कहा, 'संजू का टीजर कमाल का है । रणबीर कपूर तो हूबहू संजय दत्त की तरह दिख रहे हैं ।' प्रभास ने अपनी कोस्टार श्रद्धा कपूर के बारे में कहा, 'श्रद्धा बहुत मेहनती और खूबसूरत हैं । फिल्म में श्रद्धा का बहुत महत्वपूर्ण रोल है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रभास - फोटो : FB
'श्रद्धा का रोल फिल्म में काफी अच्छा और बड़ा है । उनकी तेलुगु भी बहुत अच्छी है । वो तेलुगु में ही बात करती है ।' प्रभास ने बताया कि 'साहो' के लिए उन्हें काफी वजन कम करना पड़ा । उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत एक्सरसाइज की । अब मैं हर तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना खाता हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें